scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलवैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

Text Size:

पाफोस (साइप्रस), 12 अप्रैल (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली रविवार को चीन की जिनर झू से हार गईं जिससे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है क्योंकि अब इसके सिर्फ दो दौर बाकी हैं।

इस टूर्नामेंट से महिला विश्व चैंपियन वेनजुन जू के चैलेंजर का फैसला होगा।

वैशाली सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए हार गईं जबकि एक ड्रॉ उन्हें अकेले बढ़त पर ला सकता था। यह इस टूर्नामेंट में इस भारतीय खिलाड़ी की दूसरी हार थी और ये दोनों हार उन्हें झू के हाथों ही मिलीं।

वैशाली अब 12 बाजियों में सात अंक के साथ अब झू और यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक भी बढ़त बनाने वालों में शामिल हो गई हैं। अन्ना ने एक कड़े मुकाबले में एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना को हराया।

दिन के एक अन्य मुकाबले में दिव्या देशमुख चीन की झोंग्यी टैन से हार गईं। अब ये दोनों ही खिलाड़ी पोडियम पर जगह बनाने की दौड़ से भी बाहर हो गई हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments