scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलभारतीय महिला टीम ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल चैंपियनशिप में पांचवा स्थान हासिल किया

भारतीय महिला टीम ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल चैंपियनशिप में पांचवा स्थान हासिल किया

Text Size:

ब्रासीलिया, 12 अप्रैल (भाषा) प्रियंका गोस्वामी ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला मैराथन टीम का नेतृत्व करते हुए टीम को सम्मानजनक पांचवां स्थान दिलाया।

प्रियंका ने तीन घंटे 43 मिनट एक सेकंड का समय निकालकर व्यक्तिगत स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया।

पायल ने 3:59:50 के समय के साथ 26वां स्थान प्राप्त किया, जबकि मंजू रानी 4:05:22 के समय के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

भारत ने अपने शीर्ष तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल मिलाकर टीम स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।

पाउला टोरेस ने व्यक्तिगत महिला मैराथन रेस वॉक जीतकर इक्वाडोर को टीम खिताब दिलाया।

इटली दूसरे स्थान पर रहा, जबकि मेजबान ब्राजील और चीन ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।

राम बाबू ने पुरुष मैराथन रेस वॉक में 3:13:55 का समय लेकर 17वां स्थान हासिल किया।

संदीप कुमार ने 3:15:41 के समय के साथ 20वां स्थान प्राप्त किया।

भारत ने पुरुष टीम स्पर्धा में स्थान नहीं बनाया, क्योंकि टीम में केवल दो ही खिलाड़ी थे और टीम परिणाम के लिए तीन खिलाड़ियों का स्पर्धा को पूरा करना जरूरी होता है।

हयातो कात्सुकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पुरुष रेस जीतकर जापान को टीम वर्ग में पहला स्थान दिलाया।

इटली ने पुरुष टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि 2024 के विजेता स्पेन को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, प्रत्येक देश अधिकतम पांच खिलाड़ियों को उतार सकता है, लेकिन टीम परिणाम के लिए केवल शीर्ष तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ही गिना जाता है।

किसी देश को टीम रैंकिंग में शामिल होने के लिए कम से कम तीन खिलाड़ियों का रेस पूरा करना जरूरी होता है, अन्यथा वह टीम प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाती है।

भाषा

आनन्द आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments