scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलदादरा और नगर हवेली, उत्तर प्रदेश और पंजाब सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में जीते

दादरा और नगर हवेली, उत्तर प्रदेश और पंजाब सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में जीते

Text Size:

राजगीर (बिहार), नौ अप्रैल (भाषा) पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने बृहस्पतिवार को यहां 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में डिवीजन ‘ए’ क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते।

दिन के पहले मैच में दादरा और नगर हवेली तथा दम और दीव ने चंडीगढ़ को 2-1 से हराया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने झारखंड को 5-3 से शिकस्त दी।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 6-3 से हराया।

दिन के अंतिम मैच में मध्य प्रदेश और हरियाणा ने गोल रहित ड्रॉ खेला जिसके बाद मध्य प्रदेश ने शूट आउट में 4-3 से जीत दर्ज की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments