scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमरिपोर्टयूपी में ‘ग्रेटर आगरा’ प्रोजेक्ट, 5142 करोड़ से बनेगा नया स्मार्ट शहर

यूपी में ‘ग्रेटर आगरा’ प्रोजेक्ट, 5142 करोड़ से बनेगा नया स्मार्ट शहर

10 पवित्र नदियों के नाम पर बसेंगी टाउनशिप, पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पर्यटन नगरी आगरा को आधुनिक और योजनाबद्ध शहर के रूप में विकसित करने के लिए ‘ग्रेटर आगरा’ परियोजना पर काम तेज हो गया है. करीब 5142 करोड़ रुपये की लागत से 450 हेक्टेयर क्षेत्र में यह प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है.

परियोजना के तहत सिंधु से कावेरी तक 10 पवित्र नदियों के नाम पर टाउनशिप बसाई जाएंगी. इनमें लगभग 1.5 लाख लोगों के लिए आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग के प्लॉट विकसित होंगे.

यह क्षेत्र आधुनिक सड़क नेटवर्क, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं से लैस होगा. साथ ही यह एनएच-19, यमुना एक्सप्रेसवे और रिंग रोड से जुड़ा होगा.

सरकार के अनुसार, यह परियोजना रोजगार, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देगी और आगरा को नए शहरी विकास मॉडल के रूप में स्थापित करेगी.

share & View comments