scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमरिपोर्टजावेद अख्तर ने किया बापू टावर संग्रहालय का दौरा, बताया ‘दुनिया का सबसे प्रभावशाली म्यूजियम’

जावेद अख्तर ने किया बापू टावर संग्रहालय का दौरा, बताया ‘दुनिया का सबसे प्रभावशाली म्यूजियम’

गांधी विचारों के आधुनिक और जीवंत प्रदर्शन से हुए प्रभावित

Text Size:

नई दिल्ली: पटना में प्रसिद्ध गीतकार, कवि और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने मंगलवार को बापू टावर संग्रहालय का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने संग्रहालय की आधुनिक प्रस्तुति और महात्मा गांधी के विचारों के सजीव चित्रण की सराहना की। उन्होंने इसे विश्व का सबसे प्रभावशाली संग्रहालय बताया.

संग्रहालय के निदेशक विनय कुमार ने उनका स्वागत कर उन्हें बापू टावर की अवधारणा और प्रदर्शों की जानकारी दी. भ्रमण के दौरान अख्तर ने विभिन्न दीर्घाओं, म्यूरल्स, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति और लघु फिल्मों के जरिए गांधी जी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम को करीब से समझा.

उन्होंने कहा कि उन्होंने दुनिया के कई संग्रहालय देखे हैं, लेकिन ऐसा जीवंत और प्रभावशाली अनुभव कहीं नहीं मिला. बापू टावर आधुनिक तकनीक के माध्यम से गांधी जी की विरासत को प्रस्तुत करता है और यह पर्यटकों व युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र बनकर उभर रहा है.

share & View comments