scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशरामबन में भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल

रामबन में भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल

Text Size:

जम्मू, सात अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के कारण एक दिन तक सड़क संपर्क बाधित रहने के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया।

एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद मंगलवार सुबह राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।’

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यात्री वाहनों को अब राजमार्ग पर दोनों दिशाओं से आवागमन की अनुमति है।

यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई क्योंकि भूस्खलन और पत्थर गिरने से करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच दोनों रास्ते अवरुद्ध हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 400 से अधिक वाहन फंसे हुए थे, जिन्हें पहले निकाला गया।

इस बीच, यातायात पुलिस ने यात्रियों को लेन नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि आगे निकलने की होड़ में और गलत लेन में गाड़ी चलाने से मार्ग पर जाम लग सकता है।

अधिकारियों ने जनता से यह भी आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जम्मू, श्रीनगर तथा रामबन में यातायात पुलिस और यातायात नियंत्रण इकाइयों के सोशल मीडिया हैंडल सहित आधिकारिक चैनलों के माध्यम से सड़क की स्थिति की पुष्टि करें।

भाषा तान्या गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments