scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनिवेश मंच वैलुरा ने 1,000 वित्तीय सलाहकारों को जोड़ा, 3,000 करोड़ रुपये से अधिक एयूएम का अनुमान

निवेश मंच वैलुरा ने 1,000 वित्तीय सलाहकारों को जोड़ा, 3,000 करोड़ रुपये से अधिक एयूएम का अनुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) वैश्विक निवेश मंच वैलुरा.एआई ने सोमवार को अपनी आधिकारिक शुरूआत से पहले देश भर में 1,000 से अधिक वित्तीय सलाहकारों को जोड़ने की घोषणा की।

कंपनी ने एक से डेढ़ साल में प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 3,000 करोड़ रुपये से अधिक हो जाने का अनुमान जताया है।

इस मंच के माध्यम से निवेशक शेयर, ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड), ग्लोबल म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, रीट जैसे निवेश उत्पादों में निवेश कर सकते हैं।

इस मंच पर शामिल नेटवर्क में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार, पंजीकृत निवेश सलाहकार, म्यूचुअल फंड वितरक और चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

वैलुरा एआई ने एक बयान में कहा कि शुरूआत से पहले मिली प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि वैश्विक निवेश के लिए एक विश्वसनीय बुनियादी ढांचे की मजबूत मांग है। इसके पीछे यह वजह है कि वित्त वर्ष 2024- 25 में भारत का विदेशों में निवेश 67 प्रतिशत बढ़कर 41.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया और पिछले 12 महीनों में रुपया डॉलर के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक कमजोर हुआ है।

वैलुरा.एआई के सीईओ प्रियेश रंजन ने कहा, ‘‘… वैलुरा में एआई की मदद से शोध और पोर्टफोलियो बनाना आसान होता है। साथ ही निवेश, नियमों का पालन और पैसे की सुरक्षा भी सरल तरीके से होती है। इसी वजह से आधिकारिक शुरुआत से पहले ही 1,000 सलाहकार हमसे जुड़ गए।’’

यह मंच आईएफएससीए (अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण) पंजीकृत ब्रोकर-डीलर है और संयुक्त अरब अमीरात में एक विनियमित निवेश मंच के रूप में कार्यरत है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments