scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशउडुपी में फोटोग्राफर ने आत्महत्या की

उडुपी में फोटोग्राफर ने आत्महत्या की

Text Size:

उडुपी (कर्नाटक), छह अप्रैल (भाषा) उडुपी जिले के मूडहांडू गांव में पेशे से फोटोग्राफर एक व्यक्ति ने अपने घर में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान गणेश मेनदान (38) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार चार अप्रैल को वह फोटो खींचने के लिए कोमे समुद्र तट पर गया था और रात करीब 11 बजे घर वापस लौटा।

पुलिस ने बताया कि गणेश की पत्नी अक्षता पांच अप्रैल को देर रात करीब तीन बजे जागी तो गणेश को पंखे से लटका पाया।

अक्षता की तहरीर पर ब्रह्मावर के कोटा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं राजेंद्र वैभव जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments