scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशकांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केरल की जनसभा में गुजरात के लोगों को ‘अशिक्षित’ कहा

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केरल की जनसभा में गुजरात के लोगों को ‘अशिक्षित’ कहा

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

इडुक्की (केरल), पांच अप्रैल (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को यहां विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गए भाषण में गुजरात के लोगों को ‘अशिक्षित’ बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें ‘बेवकूफ’ बना रहे हैं।

खरगे ने साथ ही कहा कि न तो मोदी और न ही केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य की जनता को मूर्ख बना सकते हैं, क्योंकि वे ‘‘बहुत चतुर और शिक्षित’’ हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘केरल के लोगों को गुमराह मत कीजिए। वे बहुत चतुर और शिक्षित हैं। मोदीजी, विजयन, आप दोनों गुजरात या अन्य जगहों के अशिक्षित लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।’’

खरगे ने यह टिप्पणी इस आरोप के साथ की कि मोदी और विजयन दोनों एक ही रास्ते पर चल रहे हैं और दोनों नेताओं में उनके दलों के अलावा कोई अंतर नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विजयन को मोदी द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था।

केरल में नौ अप्रैल को 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments