scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशराजस्थान: युवक ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास किया

राजस्थान: युवक ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का प्रयास किया

Text Size:

जयपुर, चार अप्रैल (भाषा) चाकसू थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चाकसू के थानाधिकारी मनोहरलाल ने बताया कि यह घटना स्वामी का बास गांव में शुक्रवार देर रात हुई। उन्होंने कहा कि युवक रामवतार व उसकी पत्नी सुनीता में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद युवक (रामावतार) ने पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में उसने अपने गले पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि सुबह लगभग छह बजे घरवाले जगे तो उन्हें घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल भेजा व युवक को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती युवक की हालत स्थिर है। पीड़िता के भाई ने रामवतार व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments