scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगत'एग्रीटेक मीट' के लिए दिल्ली सहित कई शहरों में रोडशो करेगी राजस्थान सरकार

‘एग्रीटेक मीट’ के लिए दिल्ली सहित कई शहरों में रोडशो करेगी राजस्थान सरकार

Text Size:

जयपुर, चार अप्रैल (भाषा) राजस्थान सरकार अगले महीने आयोजित होने वाली एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार-प्रसार के लिए नयी दिल्ली सहित कई शहरों में ‘रोडशो’ आयोजित करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार राजस्थान सरकार के कृषि विभाग द्वारा 23 से 25 मई को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) – 2026 का आयोजन किया जाएगा।

इसके प्रचार-प्रसार और निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से देशभर के प्रमुख शहरों में रोडशो आयोजित किए जाएंगे। ये रोडशो 10 अप्रैल को जयपुर, 17 अप्रैल को दिल्ली, 24 अप्रैल को अहमदाबाद, छह मई को हैदराबाद तथा आठ मई को पुणे में होंगे।

यहां जारी बयान के अनुसार इन रोडशो के माध्यम से निवेशकों, कंपनियों, शोध संस्थानों, स्टार्टअप और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों को ग्राम–2026 में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

साथ ही उन्हें राजस्थान के कृषि क्षेत्र में उपलब्ध निवेश संभावनाओं और राज्य सरकार की विभिन्न पहलों की जानकारी दी जाएगी।

भाषा पृथ्वी पवनेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments