scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशउप्र : मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकराई, दो लोगों की मौत

उप्र : मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकराई, दो लोगों की मौत

Text Size:

बरेली (उप्र), चार अप्रैल (भाषा) बरेली जिले के भमौरा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (आंवला) नितिन कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित शर्मा (25) और उनके दोस्त अमित शर्मा (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों दोस्त शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवचरा जाने के इरादे से निकले थे, तभी भमौरा थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव के पास मोटरसाइकिल अंडरपास के अंदर लगे खंभे से टकरा गई।

कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बाद में दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर पवनेश शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments