scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमरिपोर्टसीएम योगी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं और आकाशवाणी के वरिष्ठ प्रसारकों को किया सम्मानित

सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं और आकाशवाणी के वरिष्ठ प्रसारकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को भी सम्मानित किया.

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित कई प्रमुख हस्तियों और वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मान पाने वाले लोगों का योगदान देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है और ऐसे लोगों को पहचानना गर्व की बात है.

सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को मंच पर सम्मानित किया. इनमें साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पं. हदय नारायण दीक्षित (सम्मान उनके पुत्रों अरुण दीक्षित और दिलीप दीक्षित ने लिया), प्रो. सोनिया नित्यानंद, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, डॉ. अनिल रस्तोगी, प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा, डॉ. सुनील प्रधान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. केके ठकराल, प्रो. नवजीवन रस्तोगी, प्रो. शादाब मोहम्मद, खिलाड़ी सुधा सिंह और एसएस सरकार (सम्मान प्रमोद मिश्र ने लिया) शामिल रहे.

मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को भी सम्मानित किया. इनमें सुशील राबर्ट बनर्जी, सतीश कुमार ग्रोवर, यज्ञदेव पंडित, विजय कुमार बनर्जी, रज्जन लाल, नवनीत मिश्र, भोलानाथ और केवल कुमार को सम्मान दिया गया.

share & View comments