scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशहरियाणा की अभिनेत्री अंजली राघव ने अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ मामला वापस लिया

हरियाणा की अभिनेत्री अंजली राघव ने अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ मामला वापस लिया

Text Size:

फरीदाबाद, दो अप्रैल (भाषा) हरियाणा की अभिनेत्री अंजली राघव ने बृहस्पतिवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग के समक्ष भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह के खिलाफ लगाए गए अपने आरोपों को वापस ले लिया, लेकिन उनकी सोशल मीडिया टीम अभी भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आयोग के समक्ष सिंह उपस्थित नहीं हुए, जबकि राघव फरीदाबाद के सेक्टर 12 में अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा आयोजित सुनवाई के दौरान उपस्थित थीं।

राघव ने कहा कि वह सिंह के खिलाफ मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। सिंह ने पहले सोशल मीडिया पर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

हालांकि, राघव ने आरोप लगाया कि पिछले साल लखनऊ में एक स्टेज शो के दौरान हुई घटना के बाद सिंह की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने उनके वीडियो और तस्वीरों को भ्रामक तरीके से प्रसारित किया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका मोबाइल नंबर और तस्वीरें कई अश्लील वेबसाइट पर पोस्ट की गईं, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा हुई।

राघव ने सिंह की सोशल मीडिया टीम के तीन सदस्यों का नाम लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राघव का बयान सुनने के बाद अध्यक्ष भाटिया ने सिंह का नाम मामले से हटा दिया, लेकिन तीनों टीम सदस्यों के नाम बरकरार रखे।

अधिकारियों ने बताया कि अगली सुनवाई छह अप्रैल को पंचकुला में होनी है और मामले में नामजद सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

भाषा

शुभम पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments