scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशफरीदाबाद में प्रेमिका के घर पर प्रेमी की हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए

फरीदाबाद में प्रेमिका के घर पर प्रेमी की हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए

Text Size:

फरीदाबाद, दो अप्रैल (भाषा) फरीदाबाद के रोशन नगर में 25 वर्षीय एक युवक की उसकी प्रेमिका के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के जैतपुर के एकता विहार निवासी मानस राय के रूप में हुई है। उसने बताया कि हत्या के सिलसिले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक, वयस्क आरोपियों की पहचान दिल्ली के जैतपुर निवासी प्रिंस, रोशन और राहुल के रूप में हुई है, जबकि हर्ष शहर के अर्पण विहार का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी नाबालिग है और वह अभी भी फरार है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित के पिता राजकुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका बेटा फरीदाबाद के रोशन नगर में एक महिला को जानता था और बुधवार रात करीब 10 बजे हर्ष के साथ उससे मिलने घर से निकला था।

शिकायत के मुताबिक, जब मानस वहां पहुंचा तो महिला के पिता घर पर थे।

शिकायत के अनुसार, वह महिला से बात कर रहा था, तभी उसकी छोटी बहन प्रिंस, रोशन, राहुल, नाबालिग आरोपी और अन्य लोगों के साथ घर आ गई।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया, ‘नाबालिग आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकाला और मानस पर हमला कर दिया। उसके दोस्त हर्ष ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और इस दौरान वह घायल हो गया। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मानस की मौत हो गई।’

पुलिस के मुताबिक, पल्ला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया। उसने कहा, ‘हम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।’

भाषा

शुभम पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments