चेतावनी: इस रिपोर्ट में नाबालिगों के यौन शोषण के ग्राफिक विवरण शामिल हैं.
नई दिल्ली: वह सिर्फ़ तीन साल का था. अक्टूबर 2020 में एक दिन, जब उसकी मां उसे नहलाने वाली थी, तो उसने अपनी मां का हाथ कसकर पकड़ लिया, मना करते हुए अपना सिर हिलाया, उसकी आंखों में आंसू भर आए, और उसने अपने गुप्तांग की तरफ़ इशारा किया.
उसकी मां ने उसे देखा और फिर—सन्न रह गई. बच्चे के लिंग के आस-पास की त्वचा और उसके एनस में सूजन थी, और साफ़ तौर पर चोट और घाव के निशान दिख रहे थे. लड़का कुछ बोलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बोल नहीं पा रहा था. वह इतना छोटा था कि उसे अपनी बात कहने के लिए सही शब्द नहीं मिल रहे थे. वह बस रो ही सकता था.
कई दिनों तक, बच्चे का इलाज चलता रहा. उसे 50 साल के राम भवन ने यौन शोषण का शिकार बनाया था. राम भवन उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में पहले जूनियर इंजीनियर के पद पर काम करता था. तब भी, बच्चे की मां—जो चित्रकूट में राम भवन के घर पर दो साल से रसोइया का काम कर रही थी—यह नहीं समझ पा रही थी कि उसका बेटे राम भवन को देखते ही डर से कांपने क्यों लगता है.
वह राम भवन के घर पर काम करती रही, लेकिन उसका बेटा लगातार बेतहाशा रोता रहा. कुछ गड़बड़ होने का शक होने पर, उसने काम छोड़ दिया. कुछ हफ़्तों बाद, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने उससे संपर्क किया और उसे वे वीडियो दिखाए जो राम भवन ने रिकॉर्ड किए थे.
“उसने अपना लिंग मेरे तीन साल के बच्चे के मुंह में डाला, और मेरे बच्चे का लिंग भी अपने मुंह में लिया और उसका वीडियो बनाया. फिर उसने अपना लिंग बच्चे के पिछले हिस्से (एनस) में डाला,” उसने अपने बयान में कहा. यह बयान मूल रूप से हिंदी में था, जिसे दिप्रिंट ने देखा है.
“मैंने वे वीडियो देखे जिनमें मेरा बेटा था और वह आदमी उसके साथ इस तरह की ज़्यादती कर रहा था. यह देखकर मैं बेहोश होने ही वाली थी. मुझे अपनी आंखों पर यक़ीन नहीं हो रहा था. मुझे इस बारे में ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था,” तीन साल के बच्चे की मां ने दिप्रिंट को बताया.
वह लड़का, जो अब 10 साल का हो चुका है, अब बहुत गुमसुम रहने लगा है. वह किसी से मुश्किल से ही बात करता है, अब बाहर खेलने भी नहीं जाता, और अजनबियों को देखते ही डर से काँपने लगता है.
यह 10 साल का बच्चा राम भवन का शिकार बने कई नाबालिगों में से सिर्फ़ एक है. दिप्रिंट ने इन सदमे से गुज़र रहे कुछ बच्चों और उनके परिवारों को ढूंढ निकाला और उनसे बात की, ताकि उस भयानक दरिंदगी की गहराई को सीधे तौर पर समझा और महसूस किया जा सके, जिसमें वे लगभग डूब ही गए थे.
राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को 2020 में गिरफ़्तार किया गया था और पिछले महीने अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया. दोनों को मौत की सज़ा सुनाई गई, क्योंकि अदालत ने इस मामले को “दुर्लभतम मामलों में से एक” (rarest of the rare) और “असाधारण और जघन्य प्रकृति का अपराध” बताया, जिसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं थी, और इसलिए न्याय के लिए “अंतिम न्यायिक सज़ा” ज़रूरी थी.

“वह किसी से बात नहीं करता. वह अब मुस्कुराता भी नहीं. ऐसा लगता है कि उसका विकास रुक गया है. उसकी लंबाई में ज़्यादा बदलाव नहीं आया है. अब भी, जैसे ही मैं उससे पूछने की कोशिश करती हूं कि क्या हुआ था, वह बेतहाशा रोने लगता है,” लड़के की मां ने दिप्रिंट को बताया. “वह पहले बहुत होशियार था, तीन साल के बच्चे के हिसाब से बहुत तेज़ था. अब वह बस सबसे अलग-थलग रहता है.”
CBI ने बच्चे की गवाही को रिकॉर्ड पर रखा है (जो मूल रूप से हिंदी में थी), क्योंकि बच्चा उस दुर्व्यवहार को याद नहीं कर पा रहा था और बांदा का नाम सुनते ही चीखने लगता था. “वह बांदा नहीं जाना चाहता. वह बहुत डरा हुआ है. जब हम अदालत गए, तो उसने गाड़ी से बाहर निकलने से मना कर दिया और चीखने लगा. उसे लगातार इस बात का भरोसा दिलाना पड़ता है कि वह सुरक्षित है. वह मेरा साथ नहीं छोड़ता, छोटी-छोटी बातों पर रोने लगता है, और उसका कोई दोस्त नहीं है,” उसने कहा.
उसने आगे बताया कि राम भवन के घर पर किसी भी समय छह से सात बच्चे मौजूद रहते थे. उसने बताया कि राम भवन उससे हर दिन बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के पकवान बनाने को कहता था; उसे इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि खाने का इस्तेमाल बच्चों को फंसाने के लिए किया जा रहा था. “उसके घर पर काम करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी. अगर मुझे पता होता कि वह जिन बच्चों को घर लाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, तो मैं उस दरिंदे को मार डालती. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उसने मेरे इकलौते बेटे के साथ ऐसा किया. अगर मैंने वह वीडियो नहीं देखा होता, तो मुझे कभी यकीन नहीं होता कि उसके साथ क्या हुआ था,” उसने सिसकते हुए कहा.
बहला-फुसलाकर शोषण
शोषण के समय एक सर्वाइवर की उम्र 10 साल थी. इस बच्चे के लिए, 2018 में Sony PS4 पर GTA5 और Tekken 7 जैसे वीडियो गेम्स खेलने का मौका मिलना, किसी सपने के सच होने जैसा था. जैसे ही उसने बड़े उत्साह से गेमिंग कंसोल लिया, राम भवन ने अपनी पहली चाल चली—उसने 10 साल के बच्चे की पैंट उतारी और फिर अपनी भी. बच्चा घबरा गया, लेकिन भाग नहीं पाया क्योंकि राम भवन ने उसे बिस्तर पर कसकर पकड़ रखा था.
CBI की जांच के अनुसार, जो सिलसिला पहले कपड़े उतारने से शुरू हुआ, वह धीरे-धीरे राम भवन द्वारा बच्चे को अपने मोबाइल फ़ोन पर अश्लील कंटेंट दिखाने और फिर ज़बरदस्ती ओरल सेक्स करने तक पहुंच गया—यहां तक कि वह बच्चे के चेहरे पर वीर्यपात भी करता था. यह राम भवन की एक खास विकृति (fetish) थी, जिसे CBI ने शोषण के ज़्यादातर मामलों में पाया—यह उसका ‘सिग्नेचर मूव’ (पहचान बन चुकी हरकत) था.
जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उस 10 साल के बच्चे के साथ-साथ 5 से 16 साल की उम्र के और भी बच्चे इस शोषण का शिकार बने. न सिर्फ़ उनके वीडियो बनाए गए, बल्कि वीडियो कॉल के ज़रिए लोगों को उन्हें नग्न अवस्था में ‘लाइव’ भी दिखाया गया. इसके अलावा, उनके वीडियो ईमेल के ज़रिए 43 से ज़्यादा देशों में भेजे गए और ‘डार्क वेब’ पर बेचे भी गए.
इस 10 साल के बच्चे के साथ यह ज़्यादती तीन साल तक चलती रही. चुप रहने की कीमत क्या थी? हर बार के शोषण के बाद 10 रुपये, स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करने की छूट, PUBG, Sony PS4 और कुछ अच्छा खाना. उसने गवाही देते हुए कहा: “मैं 10 साल का था. राम भवन हमारे एनस और अपने लिंग पर चमेली या नारियल का तेल लगाता था और ज़बरदस्ती हमारे साथ संबंध बनाता था. हमें बहुत दर्द होता था, हम ठीक से चल भी नहीं पाते थे; लेकिन वह हमें धमकाता था और पैसे भी देता था.” उसने आगे बताया: “वह 4 से 16 साल के बच्चों के साथ यौन संबंध बनाता था, उनके वीडियो बनाता था, तस्वीरें खींचता था और हम पर ‘सेक्स टॉयज़’ (यौन खिलौनों) का भी इस्तेमाल करता था.”
उस 10 साल के बच्चे ने बताया: “वह अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके हमें नग्न अवस्था में दिखाता था और उनसे कहता था: ‘ये बच्चे बहुत मज़ा देते हैं. बता देना, मैं इन्हें तुम्हारे पास भेज दूंगा. तुम भी मज़ा ले लेना.'” ये उन 33 भयानक गवाहियों में से सिर्फ़ दो हैं जिन्हें CBI ने रिकॉर्ड पर रखा है. CBI बच्चों के यौन शोषण के एक भयानक मामले की जांच कर रही है, जिसमें कई बच्चों—जिनमें से कुछ तो सिर्फ़ तीन साल के थे—का एक दशक से भी ज़्यादा समय तक शोषण किया गया.
यह मामला सिर्फ़ भारत तक ही सीमित नहीं है. इसने एक बहुत बड़े, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी पर्दाफ़ाश किया है. चित्रकूट के एक कमरे में रिकॉर्ड किए गए वीडियो 43 देशों में अश्लील कंटेंट के तौर पर फैलाए और देखे जा रहे थे; बताया जाता है कि कई लोग इन्हें देखने के लिए पैसे भी दे रहे थे.
अब इस जांच का दायरा ग्लोबल हो गया है. CBI ने उन सभी 43 देशों की क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों को पत्र लिखकर उन लोगों की पहचान करने और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने कुछ खास ईमेल पतों के ज़रिए इस सामग्री को देखा था.
एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, जहां 33 बच्चों की पहचान करके उनका पता लगा लिया गया है, वहीं जांच की सीमाओं के चलते कई और बच्चों का पता शायद कभी न चल पाए. जांचकर्ताओं को शक है कि राम भवन—जिसने सालों तक यह शोषण जारी रखा—के शिकार और भी कई बच्चे हो सकते हैं.
राम भवन का नाम सुनते ही बच्चे डर से कांप उठते हैं. दिप्रिंट से बात करते हुए सर्वाइवर्स में से एक ने बताया, “मुझे वह दिन अच्छी तरह याद है जब उसने पहली बार मेरे निजी अंगों को छुआ था. उस समय मैं उस कमरे में—जहां एक पीली ड्रेसिंग टेबल रखी थी—Sony PlayStation पर GTA5 गेम खेलने में पूरी तरह डूबा हुआ था. मैं उस समय सात साल का था. मैं पूरी तरह सुन्न पड़ गया था. इससे पहले कि मैं कोई प्रतिक्रिया दे पाता, उसने मुझसे अपने निजी अंगों को भी गलत तरीके से छुआया और फिर मुझे कुछ खाने-पीने की चीज़ें खरीदने के लिए 10 रुपये दिए; साथ ही उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने किसी को इस बारे में बताया तो वह मेरी हत्या कर देगा.”
“इसके बाद सालों तक मेरा शोषण होता रहा. यह अजीब है, लेकिन अब मेरे दिमाग में सब कुछ धुंधला सा हो गया है. मुझे बस वह भयानक पीला बिस्तर, लुब्रिकेटिंग तेलों से भरी ड्रेसिंग टेबल, और PS4 वाला वह गंदा सा कमरा ही याद आता है,” उसने कहा. “मुझे बहुत ज़्यादा तकलीफ़ होती थी,” उसने बताया.
नाइट विज़न कैमरे
चित्रकूट की SDM कॉलोनी में राम भवन का दो-बेडरूम वाला घर ही उसके ज़्यादातर अपराधों का अड्डा था. एक कमरा तो खास इसी मकसद के लिए तैयार किया गया था. वहां एक पीली ड्रेसर रखी थी, जिस पर आसानी से अंदर जाने के लिए क्रीम और चमेली, नारियल और बादाम के तेल की बोतलें सजी रहती थीं; बच्चों को लुभाने के लिए 10 स्मार्टफ़ोन का ढेर लगा था; एक Sony PS4 था; और पूरा कमरा जासूसी और वेब कैमरों से लैस था, जिनमें फ़ेस-ट्रैकर तकनीक लगी थी ताकि हर एंगल से शोषण की रिकॉर्डिंग हो सके. साथ ही, तस्वीरें खींचने के लिए एक डिजिटल हैंडहेल्ड कैमरा भी रखा था.
इस कमरे में वैक्यूम पंप, वाइब्रेटर रिंग और खिलौनों जैसे यौन-संबंधी सामान भी भरे पड़े थे. जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “ये कैमरे बहुत हाई-टेक थे. ये नाइट विज़न वाले कैमरे थे, जो अंधेरे में भी अच्छी क्वालिटी की रिकॉर्डिंग कर लेते थे और इनमें फ़ेस-ट्रैकर तकनीक भी थी. साफ़-साफ़ दिखाई देने के लिए इन्हें छत पर लगाया गया था.”
2 नवंबर 2020 को CBI ने चित्रकूट में राम भवन और दुर्गावती के घर पर छापा मारा और ये सारे गैजेट बरामद कर लिए. इस छापे के दौरान CBI को एक 42 पन्नों की डायरी भी मिली, जिसे राम भवन लिखता था. इस डायरी में बच्चों के अश्लील वीडियो वाली वेबसाइटों के नाम और उन ईमेल ID की लिस्ट थी, जिन पर वह अपने वीडियो भेजता था.
एक सूत्र के मुताबिक, राम भवन गरीब परिवारों के बच्चों को अपना निशाना बनाता था—खासकर उन बच्चों को जिनके पिता नहीं थे, ताकि स्कूल की फ़ीस जैसी ज़रूरतों के लिए वे उस पर निर्भर हो जाएं. एक अधिकारी ने बताया, “सर्वाइवर बच्चे, जिनकी उम्र 4 से 16 साल के बीच थी, ऐसे बच्चे थे जिन तक राम भवन आसानी से पहुंच सकता था और जो आर्थिक रूप से उस पर निर्भर थे. इनमें उसके दूर के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और घर में काम करने वालों के बच्चे शामिल थे, जो उस पर भरोसा करते थे और जिन्हें आसानी से धमकाया जा सकता था. उसने उनकी कमज़ोरी का फ़ायदा उठाया.”
राम भवन की विकृत मानसिकता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे जब भी मौका मिलता, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, वह बच्चों का शोषण करता था. जांच में यह बात सामने आई है कि अगर उसे कुछ ही मिनट मिलते, तो वह बच्चों के सिर्फ़ नीचे के कपड़े उतारकर उनकी तस्वीरें खींच लेता था.
CBI ने राम भवन के फ़ोन, कई मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और Google Drive से बच्चों के 2 लाख से ज़्यादा वीडियो और तस्वीरें बरामद कीं, जिन्हें उसने पिछले कई सालों से जमा करके रखा था. पूछताछ के दौरान राम भवन ने यह कबूल किया कि वह लड़कों के प्रति यौन रूप से आकर्षित था और “कम उम्र के लड़कों” के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने में उसकी दिलचस्पी थी. राम भवन का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण AIIMS के एक मेडिकल बोर्ड द्वारा भी किया गया, जिसने यह निष्कर्ष निकाला कि उसका झुकाव लड़कों की ओर था और इंटरनेट पर उपलब्ध बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री के संपर्क में आने से यह झुकाव और भी बढ़ गया.
शोषण के चरण
इस मामले की शुरुआती जांच में CBI 25 सर्वाइवर्स तक पहुंची, जिनके मेडिकल टेस्ट में बिना किसी अपवाद के, लंबे समय से चले आ रहे और अंदर तक पहुँचने वाले यौन हमले के निशान मिले. बाद में और भी सर्वाइवर सामने आए, जब ज़ब्त की गई पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड से और वीडियो बरामद हुए.
अधिकारी ने बताया, “सभी सर्वाइवर्स को इस हरकत के दौरान और उसके बाद, बहुत ज़्यादा शारीरिक दर्द हुआ, लेकिन डर के मारे उन्होंने किसी को इसके बारे में नहीं बताया.” CBI द्वारा रिकॉर्ड पर रखे गए मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि सबसे आम चोटें थीं—एनस के आस-पास सुजन होना और निशान पड़ना, एनस का ढीला पड़ जाना और मलाशय की अंदरूनी परत (mucosa) का मोटा हो जाना.
राम भवन ने बच्चों को किस हद तक अपने हिसाब से ढाल लिया था, यह उनकी गवाहियों से साफ़ ज़ाहिर होता है. अधिकारी ने बताया, “शोषण की घटनाएं बताते समय, वे राम भवन को परिवार के सदस्यों की तरह—जैसे नाना, दादा, चाचा और अंकल—और दुर्गावती को दादी और चाची कहकर बुलाते थे.”
एक नौ साल के बच्चे ने, जो हमले के समय सिर्फ़ चार साल का था, अपने बयान में बताया कि राम भवन ने उसके गुप्तांगों पर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं. उसने बताया, “दादी दुर्गावती मुझे उनके कमरे में भेज देती थीं, जबकि दूसरे बच्चे वहां गंदी हरकतें कर रहे होते थे, और मुझे भी ज़बरदस्ती उन हरकतों में शामिल होना पड़ता था. यह बहुत दर्दनाक होता था.. कई दिनों तक मुझे पेशाब और शौच करने में तकलीफ़ होती थी.”
बच्चों ने अपनी गवाहियों में यह भी बताया कि जब उनके साथ यह हमला हो रहा होता था, तो वे वहां से भाग जाने के बारे में सोचते थे, लेकिन भाग नहीं पाते थे, क्योंकि दुर्गावती कमरे को बाहर से बंद कर देती थीं. अधिकारी ने बताया कि जब उनमें से कुछ बच्चे मदद के लिए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाते थे, तब भी कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आता था. अपनी गवाही में, एक 10 साल के बच्चे ने बताया, “दुर्गावती दादी इस बात का पूरा ध्यान रखती थीं कि जब मैं कमरे के अंदर होऊं, तो कोई भी कमरे में दाखिल न हो पाए.”
सर्वाइवर्स में से नौ बच्चों की उम्र 12 साल से कम पाई गई, 13 बच्चों की उम्र 12 से 18 साल के बीच थी, और तीन बच्चों की उम्र 18 साल से ज़्यादा थी.
एक अधिकारी ने बताया कि बच्चों को आपस में एक-दूसरे के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के अलावा, राम भवन उन्हें दुर्गावती के साथ भी यौन हरकतें करने के लिए मजबूर करता था, और वह खुद बस बैठकर यह सब देखता रहता था. 10 साल के एक बच्चे की गवाही में बताया गया है, “राम भवन दादा हमेशा मेरे गुप्तांगों को छूते थे और मुझसे कहते थे कि मेरा लिंग बहुत लंबा है, इसलिए मुझे दुर्गावती के साथ यौन संबंध बनाने चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, “एक दिन वह मुझे उसके कमरे में ले गया और जब वह सो रही थी, तब उसने मुझसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा.”
अधिकारी ने बताया कि राम भवन के इन कामों ने बच्चों के मन पर गहरे ज़ख्म छोड़ दिए हैं, क्योंकि वह अक्सर उन्हें ग्रुप में ऐसे काम करने के लिए मजबूर करता था. एक लड़का, जिसका आठ साल की उम्र में राम भवन ने शोषण किया था, ने बताया कि वह अक्सर उसके सामने ही उसके दोस्तों के साथ भी गलत काम करता था. “दादा मेरे और मेरे दोस्तों के साथ मेरे सामने ही गलत काम करता था. वह हमें एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाता था. उसने छह साल तक मेरा शोषण किया,” अब 14 साल के उस लड़के ने बताया.
एक और लड़का, जो 2020 में 10 साल का था और जिसका चार साल से ज़्यादा समय तक शोषण हुआ, ने बताया कि उसकी मां राम भवन के घर में घरेलू काम करती थी. उसने बताया कि राम भवन अक्सर उसे खाना देने के बहाने अपने पास बुलाता था और फिर उसे दूसरे बच्चों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.
“वह अपना प्राइवेट पार्ट मेरे मुंह में डालता था और मेरे सामने ही पांच दूसरे लड़कों के साथ भी गलत काम करता था. मुझे बहुत दर्द होता था. वह मुझे 10 रुपये देता था और मुझे मोबाइल फ़ोन और वीडियो गेम भी देता था. मैं उससे डरता था, इसीलिए मैंने किसी को कुछ नहीं बताया,” उस लड़के ने कहा.
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने CBI को यह भी बताया कि उसने कुछ बड़े बच्चों को मोबाइल फ़ोन गिफ़्ट किए थे और उन फ़ोन के बॉक्स अपने पास रख लिए थे, ताकि “जो फ़ोन उसने दिए थे, उनकी याद के तौर पर रिकॉर्डिंग रखी जा सके.”
‘शिकारी घूम रहा है’
राम भवन ने अपनी गलत हरकतों को सिर्फ़ अपने घर तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि वह जहां भी गया, वहां भी उसने ऐसा ही किया. UP सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम करते हुए, वह 2018 में एक नहर-खुदाई प्रोजेक्ट के लिए हमीरपुर गया था. वहां उसने आठ और शिकारों की पहचान की, जिनमें से कुछ उस आदमी के घर पर थे जिसे उसने उस प्रोजेक्ट के लिए सुपरवाइज़र नियुक्त किया था.
जांचकर्ताओं ने बताया कि वह सुपरवाइज़र के घर अक्सर आने-जाने लगा, जहां उस आदमी के चार बच्चे थे, और उसने उन्हें अपना शिकार बनाया. उसने पड़ोसी के बच्चे को एक मोबाइल फ़ोन देकर और उसे अश्लील वीडियो भेजकर अपने जाल में फंसाया; बाद में उसने उसे नकद इनाम का लालच देकर दूसरे बच्चों के साथ भी ऐसे ही वीडियो बनाने के लिए उकसाया. एक अधिकारी ने कहा, “वह हमेशा नए शिकारों की तलाश में रहता था.”
अधिकारी ने बताया, “वह हर हफ़्ते उस बच्चे को 10 रुपये भेजता था और उससे नग्न तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए कहता था. यह सिलसिला दो महीने तक चला. उसके बाद, उसने उसे एक और स्मार्टफ़ोन दिया और उससे कहा कि वह एक खेत में दूसरे बच्चों के साथ ग्रुप ओरल और सेक्स वीडियो बनाए और उसे भेज दे. वह उन्हें यह दिखाने के लिए सैंपल सेक्स वीडियो भेजता था कि यह कैसे करना है.”
43 देशों में भेजे गए वीडियो, ज़्यादातर US में
राम भवन ने न सिर्फ़ बच्चों का यौन शोषण किया और उनके वीडियो बनाए, बल्कि उन रिकॉर्डिंग को ऐसे कंटेंट में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के साथ शेयर भी किया, खासकर विदेशों में. जांच में पता चला कि अपने सिस्टम और मेमोरी कार्ड में वीडियो और फ़ोटो सेव करने के बाद, उसने उन्हें Gmail और Mega.nz और Dropbox जैसी क्लाउड सेवाओं के ज़रिए शेयर किया. उसने इन लोगों से Facebook पर संपर्क किया, और बताया कि वे लोग भी उसे इसी तरह का कंटेंट भेजते थे.
अधिकारी ने बताया, “उसने एक दशक से भी ज़्यादा समय से बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट भेजने और पाने के लिए ईमेल अकाउंट और दूसरी ID—कुछ Facebook पर, कुछ Skype पर, कुछ ड्राइव पर—की एक लिस्ट बना रखी थी.”
रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के मुताबिक, राम भवन ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अफ़गानिस्तान, बहामास, ब्राज़ील, कनाडा, मिस्र, बुल्गारिया, UAE, मेक्सिको, पाकिस्तान और दूसरे देशों में भेजा था. एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, जांच में 43 देशों में 150 ईमेल ID का पता चला है. इसके बाद CBI ने उचित कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित 43 विदेशी अधिकार क्षेत्रों को विस्तृत अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ (IRs) भेजे हैं.
डिजिटल फुटप्रिंट, जियोलोकेशन—CBI कैसे उस कपल तक पहुंची
यह दुर्व्यवहार एक दशक से ज़्यादा समय तक चलता रहा और शायद और भी लंबे समय तक जारी रहता, जिससे और भी कई बच्चे इसका शिकार बनते, अगर इंटरपोल ने CBI को भारत से दूसरे देशों में शेयर किए जा रहे बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मटीरियल के बारे में अलर्ट न किया होता.
इस मामले में, आरोपी राम भवन के डिजिटल फुटप्रिंट ऑस्ट्रेलिया में चल रही एक जांच के दौरान पकड़े गए. इसके बाद यूरोपोल, ऑस्ट्रेलियन फ़ेडरल पुलिस और अमेरिका स्थित ‘नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन’ (NCMEC) ने सिंगापुर में इंटरपोल की ‘क्राइम अगेंस्ट चिल्ड्रन यूनिट’ के साथ एक अलर्ट शेयर किया, जिसने तुरंत यह जानकारी CBI को भेज दी.
CBI सूत्रों के अनुसार, इंटरपोल ने बच्चों की 679 तस्वीरें और 34 वीडियो शेयर किए, जो ऑस्ट्रेलिया में सामने आए थे. वहां के अधिकारियों ने इन मटीरियल की पहचान भारत से आए हुए के तौर पर की थी. यह पहचान वीडियो में हो रही हिंदी बातचीत, इसमें शामिल लोगों के हाव-भाव और कंटेंट को फैलाने के लिए इस्तेमाल की गई ईमेल ID और फ़ोन नंबर जैसी जुड़ी हुई डिजिटल जानकारियों के आधार पर की गई थी. एक सूत्र ने बताया, “हमें एक पेन ड्राइव के साथ एक शिकायत मिली थी और हमसे उसकी जांच करने को कहा गया था. विदेशी क़ानून प्रवर्तन एजेंसी ने यह पहचान कर ली थी कि ये वीडियो भारत के हैं और ‘डार्क वेब’ पर बेचे जा रहे हैं. उन्होंने यह मटीरियल हमारे साथ शेयर किया.”
इंटरपोल, जो भारत सहित सभी सदस्य देशों के लिए उपलब्ध एक डेटाबेस रखता है, राष्ट्रीय क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ खुफिया जानकारी शेयर करता है. इन जानकारियों को ‘इंटरपोल रेफ़रेंस’ (IRs) के नाम से जाना जाता है. इन प्रयासों में NCMEC का भी सहयोग मिलता है, जो बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी रिपोर्टों पर कार्रवाई करने के लिए ‘साइबर टिपलाइन’ चलाता है.
एक अधिकारी ने बताया, “ये रिपोर्टें काफ़ी विस्तृत होती हैं और इनमें जियोलोकेशन डेटा के साथ-साथ संदिग्ध अपराधियों की ईमेल ID, यूज़रनेम और IP एड्रेस जैसी पहचान से जुड़ी जानकारियां भी शामिल होती हैं.” इस मामले में, ऐसी जानकारियों की मदद से यह पता लगाया जा सका कि ये वीडियो कहां से अपलोड और शेयर किए गए थे, जिससे जांचकर्ता राम भवन तक पहुंच पाए.
इसके बाद CBI ने एक विस्तृत जाँच की, जिसमें IPDRs, EXIF मेटाडेटा, ईमेल सब्सक्राइबर की जानकारी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट जैसे डिजिटल निशानों का विश्लेषण किया गया. आरोपी की पहचान स्थापित करने और अपराध से उनके जुड़ाव की पुष्टि करने के लिए CDRs, मेटाडेटा और ईमेल रिकॉर्ड जैसे अतिरिक्त सबूतों की भी जांच की गई.
जहां IPDRs की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि इंटरनेट का इस्तेमाल कौन, कहां से और कब कर रहा था, वहीं ‘एक्सचेंजेबल इमेज फ़ाइल फ़ॉर्मेट’ (EXIF) डेटा की मदद से यह पता चलता है कि कोई फ़ोटो या वीडियो कब, कहां और किस डिवाइस पर बनाया गया था. “यह मामला कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच वैश्विक सूचना-साझाकरण तंत्र की प्रभावशीलता को दर्शाता है,” अधिकारी ने कहा.
मुश्किल हिस्सा
जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इतने संवेदनशील मामले में एक बड़ी चुनौती उन बच्चों को—जिन्होंने सालों तक ज़ुल्म सहे थे—और उनके माता-पिता को अदालत में गवाही देने के लिए राज़ी करना था.
एक अधिकारी ने कहा, “आम मामलों के उलट, किसी भी बच्चे ने इन अपराधों की शिकायत नहीं की थी. सालों के डर, दबाव और सदमे ने उन्हें खामोश कर दिया था.” उन्होंने आगे कहा, “हमने न सिर्फ चित्रकूट ज़िले के अलग-अलग हिस्सों में ज़ुल्म के शिकार लोगों—जिनमें पांच साल तक के छोटे बच्चे भी शामिल थे—को ढूंढने के लिए ज़बरदस्त कोशिशें कीं, बल्कि उनके माता-पिता को भी गवाही देने के लिए राज़ी किया. बच्चों को सहज महसूस कराना हमारा काम था. उनका भरोसा जीतने और यह पक्का करने में कि वे अपनी बात कहने के लिए खुद को सुरक्षित महसूस करें, बहुत सब्र की ज़रूरत पड़ी. इसके अलावा, ज़्यादातर पीड़ित आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके से थे और राम भवन के खिलाफ बोलने से डरते थे; इस डर को दूर करना भी ज़रूरी था.”
जिन बच्चों से दिप्रिंट ने बात की, उन्होंने बताया कि CBI अधिकारियों ने सचमुच उन्हें घर जैसा माहौल दिया और उनके लिए एक ऐसा सुरक्षित माहौल बनाया जिसमें वे खुलकर अपनी बात कह सकें. CBI की तरफ से अदालत में इस मामले को धारा सिंह मीणा ने पेश किया.
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, पीड़ितों को हुए गंभीर शारीरिक और मानसिक नुकसान की पुष्टि के लिए मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह ली गई. अधिकारी के मुताबिक, यह जांच AIIMS के डॉक्टरों द्वारा किए गए विस्तृत मेडिकल और मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के साथ-साथ चलाई गई.
एक और चुनौती घंटों की वीडियो फुटेज को एक-एक फ्रेम करके देखना था, ताकि ऐसे हिस्से निकाले जा सकें जिनमें राम भवन और ज़ुल्म के शिकार बच्चों, दोनों के चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे हों. ऐसा करना इसलिए ज़रूरी था ताकि बचाव पक्ष के इस तर्क को खारिज किया जा सके कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं है. अधिकारी ने कहा, “उन वीडियो को दिन-रात, घंटों तक, एक-एक फ्रेम करके देखना बेहद तकलीफ़देह था. यह काम पूरी पेशेवरता के साथ किया गया, लेकिन इसका मानसिक और भावनात्मक असर तो पड़ता ही है.”
अधिकारी ने आगे बताया कि सबसे नई फोरेंसिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए, टीम ने ज़ब्त किए गए सभी उपकरणों का डिजिटल विश्लेषण किया, आरोपी की पहचान के लिए वीडियो की एक-एक फ्रेम की जांच की, और एक मज़बूत केस बनाने के लिए सोशल मीडिया खातों की बारीकी से जांच-पड़ताल और मैपिंग की.
इन्हीं सबूतों के आधार पर, CBI ने ऐसे ही अपराधों में शामिल सात और भारतीय नागरिकों की पहचान की, जिसके बाद उनके खिलाफ अलग से FIR दर्ज की गईं. “कई प्रक्रियाओं का पालन भी करना होता है. विशेष अदालत को कार्यवाही बंद कमरे में (इन कैमरा) करनी होती है. सबूत रिकॉर्ड करते समय बच्चे को आरोपी के सामने नहीं लाया जाना चाहिए. अदालत द्वारा संज्ञान लेने के 30 दिनों के भीतर, जहां तक संभव हो, बच्चे का बयान रिकॉर्ड किया जाना चाहिए, और ट्रायल एक साल के भीतर पूरा किया जाना चाहिए. हमने यह सुनिश्चित किया कि सब कुछ ठीक से हो,” अधिकारी ने कहा.
CBI के पास एक विशेष यूनिट है जिसे ‘ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उत्पीड़न यूनिट’ कहा जाता है; इसे 2019 में ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उत्पीड़न के मामलों की जांच के लिए स्थापित किया गया था. यह अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों, इंटरपोल और अमेरिका स्थित NCMEC के साथ मिलकर काम करती है.
“इस यूनिट में खुफिया इनपुट को प्रोसेस किया जाता है और संबंधित राज्यों के साथ कार्रवाई योग्य जानकारी साझा की जाती है. पिछले पांच वर्षों में, इस यूनिट ने 65 मामले दर्ज किए हैं, 68 पीड़ितों की पहचान कर उनका पुनर्वास किया है, और 70 अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है, जिससे नाबालिगों को आगे और पीड़ित होने से बचाया जा सका है,” एक CBI अधिकारी ने कहा. “इसके अलावा, अंतरिम और अंतिम, दोनों तरह की राहत के लिए ज़ोरदार पैरवी करके, इस यूनिट ने भारत के विभिन्न क्षेत्राधिकारों में कुल 3.5 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवज़ा दिलाने में मदद की है,” उन्होंने कहा.
(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
यह भी पढ़ें: कैसे अमित शाह की समयसीमा ने माओवादियों की टॉप लीडरशिप को कमजोर किया
