scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किए, प्रदेश अध्यक्ष को श्रीरामपुर से टिकट

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किए, प्रदेश अध्यक्ष को श्रीरामपुर से टिकट

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 10 और उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शुभांकर सरकार का नाम भी शामिल है, जिन्हें हुगली जिले के श्रीरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस के जिन 10 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें गाजोल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है जहां उम्मीदवार बदला गया है। यहां से पहले उम्मीदवार घोषित संजय सरकार के स्थान पर प्रेम चौधरी को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने उत्तर 24 परगना के बदुरिया से काजी अब्दुर रहीम को टिकट दिया है। इस सीट से वर्तमान विधायक तृणमूल से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस में पश्चिम बंगाल के लिए बीते रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

पहली सूची में कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा गया था।

कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और अब तक उसने कुल 293 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा हक अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments