scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलसौरव गांगुली पर फिल्म की शूटिंग शुरू, राजकुमार राव बनेंगे ‘दादा’

सौरव गांगुली पर फिल्म की शूटिंग शुरू, राजकुमार राव बनेंगे ‘दादा’

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) भारत के महान क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही फिल्म ‘दादा’ की शूटिंग शुरू हो गई है और अभिनेता राजकुमार राव इसमें दादा के किरदार में नजर आयेंगे ।

निर्माताओं ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की । ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ फेम विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे जबकि लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग निर्माता हैं ।

लव फिल्म्स ने लिखा ,‘‘ लाइट , कैमरा, क्रिकेट । दादा फिल्म की शूटिंग शुरू ।’’

मोटवानी ने भी कोलकाता के ईडन गार्डंस पर सौरव गांगुली स्टैंड की तस्वीर के साथ यह खबर साझा की ।

भारत के लिये 1992 से 2008 के बीच खेलने वाले गांगुली ने टेस्ट और वनडे में 38 शतक समेत 18575 रन बनाये हैं। गांगुली ने जुलाई 2025 में पीटीआई को दिये गए इंटरव्यू में कहा कि उन पर बनने वाली फिल्म में उनके किरदार के लिये राव सही पसंद होंगे ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments