scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशबंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम, भवानीपुर में किया चुनाव प्रचार, तृणमूल ने किया विरोध

बंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम, भवानीपुर में किया चुनाव प्रचार, तृणमूल ने किया विरोध

Text Size:

कोलकाता, एक अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र और दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी को तृणमूल समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों ही सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गृह क्षेत्र है।

दोनों ही स्थान पर तृणमूल समर्थकों ने ‘जय बांग्ला’ और ‘सिसिरबाबुर छेलेटा’ (दिग्गज नेता शिशिर अधिकारी का नाकाम बेटा) जैसे नारे लगाए।

शुभेंदु वाहन से उतरकर प्रदर्शनकारियों के पास गए।

उन्होंने कहा, “आप (तृणमूल समर्थक) मुझे जिस तरह से चाहें परेशान करने की कोशिश करें लेकिन आप जानते हैं कि नंदीग्राम के लोग आपके साथ नहीं हैं। वे चार मई को जवाब देंगे।”

इस दौरान शुभेंदु के साथ चल रहे भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ और ‘चोर तृणमूल सरकार, पलटानो दरकार’ के नारे लगाए।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments