scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमखेलभारत की तरफ से खेलने का लंबे समय से सपना देख रहा था: विलियम्स

भारत की तरफ से खेलने का लंबे समय से सपना देख रहा था: विलियम्स

Text Size:

कोच्चि, एक अप्रैल (भाषा) अपने पदार्पण मैच में गोल करने के बाद बेहद उत्साहित ऑस्ट्रेलिया में जन्मे भारतीय स्ट्राइकर रयान विलियम्स ने कहा कि भारत की तरफ से खेलना उनका सपना था और उन्होंने मैच से पहले उस पल (गोल करने) को अपने दिमाग में इतनी बार दोहराया था कि जब वह वास्तव में हुआ, तो उन्हें थोड़ा ‘धुंधला’ सा महसूस हुआ।

विलियम्स ने भारत के लिए अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगलवार को यहां चौथे मिनट में ही गोल करके भारत को एशियाई कप क्वालीफाइंग राउंड के मैच में हांगकांग पर 2-1 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विलियम्स ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं लंबे समय से इसका सपना देख रहा था और इसे साकार करने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि फुटबॉल के गढ़ रहे केरल में खेलते हुए आप पांच मिनट के अंदर गोल करके जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अचानक सब कुछ धुंधला सा हो गया। मुझे लगता है कि मैं फिसल गया और फिर मैंने दौड़ लगाई। मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं। क्योंकि मैंने मन ही मन उस गोल को करने का कई बार करने का सपना देखा था और फिर जब वह हुआ तो यह बहुत खास था। तब मैं भावनाओं से भर गया था।’’

आकाश मिश्रा ने 50वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल किया, जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी था, जिससे खालिद जमील की कोचिंग वाली टीम ने क्वालीफायर के तीसरे दौर में अपनी पहली जीत दर्ज की।

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments