scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरेनो इंडिया की घरेलू बिक्री मार्च में 77 प्रतिशत बढ़कर 5,046 इकाई रही

रेनो इंडिया की घरेलू बिक्री मार्च में 77 प्रतिशत बढ़कर 5,046 इकाई रही

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो इंडिया की मार्च में घरेलू थोक बिक्री 77 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 5,046 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 2,846 वाहन बेचे थे।

रेनो इंडिया ने एक बयान में कहा कि 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए उसकी कुल बिक्री 42,018 इकाई रही। यह वित्त वर्ष 2024-25 में बेची गई 37,900 इकाइयों की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

कंपनी ने बताया कि नए रेनो ‘काइगर’ और नए ‘ट्राइबर’ मॉडल की बाजार में मजबूत पकड़ बनी हुई है। मार्च महीने की कुल बिक्री में इन दोनों मॉडल की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत रही।

कंपनी के अनुसार, नए और उन्नत मॉडल के प्रति ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जिससे बिक्री की इस गति को बल मिला है।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments