scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

Text Size:

कोच्चि, 31 मार्च (भाषा) मलयालम फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के एक मामले में मंगलवार शाम हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद रंजीत को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि रंजीत ने फिल्म सेट पर उसके यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि रंजीत को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे एक वैन में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया।

पुलिस ने सोमवार को रंजीत के खिलाफ एक मामला दर्ज किया और वह फिलहाल थोडुपुझा में पुलिस हिरासत में हैं।

पुलिस ने बताया कि रंजीत को जल्द ही कोच्चि पुलिस को सौंपा जा सकता है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments