पाफोस (साइप्रस), 31 मार्च (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को अपने अभियान में एक बड़ा झटका लगा जब मंगलवार को यहां फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से हार गए।
यह हार प्रज्ञानानंदा के लिए महंगी साबित हो सकती है। उन्होंने डच ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इस हार के बाद वह 1.5 अंक पर आ गए हैं।
सिंदारोव के अलावा अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना ने शुरुआती तीन राउंड के सबसे अजीब मैचों में से एक में चीन के वेई यी को हराया। इस जीत के साथ कारुआना और सिंदारोव 2.5-2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
प्रज्ञानानंदा 1.5 अंक के साथ उनके पीछे हैं।
भाषा नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
