scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशउप्र: कानपुर में पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा

उप्र: कानपुर में पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा

Text Size:

कानपुर, 31 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की उच्च-स्तरीय समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह समीक्षा साइबर हमलों और ड्रोन घुसपैठ जैसे उभरते खतरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच की गई।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में औद्योगिक इकाइयां, पेट्रोलियम सुविधाएं और बिजली क्षेत्र की कंपनियों समेत 27 महत्वपूर्ण संस्थानों के प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।

एक बयान के मुताबिक, बैठक में हु‍ई चर्चा का मुख्य अंश उभरते जोखिमों विशेष रूप से साइबर हमलों, ड्रोन-आधारित खतरों और अनधिकृत घुसपैठ के खिलाफ तैयारियों को मजबूत करना था।

अधिकारियों ने प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने और संभावित कमजोरियों को दूर करने के उपायों पर भी चर्चा की।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments