scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशहिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने मुंबई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया

हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने मुंबई पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया

Text Size:

मुंबई, 31 मार्च (भाषा) राम नवमी शोभायात्रा को नमाज के दौरान रोके जाने के आरोप को लेकर सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चेंबूर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

अधिकारियों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान एहतियात के तौर पर 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 26 मार्च को घाटकोपर और विक्रोली में नमाज के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शोभायात्राओं को अस्थायी रूप से रोका गया था।

हालांकि, आयोजकों ने पुलिस पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

मंगलवार शाम सकल हिंदू समाज के सदस्य और कुछ संत उपनगरीय चेंबूर स्थित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के बाद 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को एहतियाती तौर पर हिरासत में लेकर चेंबूर पुलिस थाने ले जाया गया।

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments