नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा 2026-27 सत्र के लिए जारी वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला है।
इस योजना के तहत, छात्रों को सीयूईटी की तैयारी के लिए मुफ़्त कोचिंग, अध्ययन सामग्री, मॉक परीक्षा और परामर्श मिलता है।
सीयूईटी में शामिल होने के बाद योग्य छात्र अपने अंकों के आधार पर इसमें शामिल संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं; साथ ही, यह कार्यक्रम उन्हें दाखिले और काउंसलिंग की प्रक्रिया में भी मार्गदर्शन देता है।
यह केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए एक साझा प्रवेश परीक्षा है।
पढ़ाई-लिखाई के अलावा, स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे प्रश्ननोत्तरी, प्रदर्शनियों, खेल-कूद के कार्यक्रमों और स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा डिजिटल साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करें।
कैलेंडर के अनुसार, नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। ‘नॉन-प्लान’ श्रेणी के तहत कक्षा छह से कक्षा नौ तक के दाखिले अप्रैल और जुलाई के बीच तीन ऑनलाइन चरणों में होंगे; पहला चरण एक अप्रैल को शुरू होगा और 7 अप्रैल को समाप्त होगा।
इसमें कहा गया कि कक्षा 11 में दाखिले, कक्षा 10 के नतीजों की घोषणा के बाद शुरू होंगे। कक्षा 10 और 12 के लिए ‘नॉन-प्लान’ दाखिलों के तहत, 25 अप्रैल को एक साझा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, और इसके नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
कैलेंडर के अनुसार, गर्मियों की छुट्टियाँ 11 मई से 30 जून तक रहेंगी, जबकि सर्दियों की छुट्टियाँ एक जनवरी से 15 जनवरी, 2027 तक होंगी।
भाषा नेत्रपाल माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
