scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपूर्वी दिल्ली में लूटपाट करने के मामले में चार नाबालिग पकड़े गए

पूर्वी दिल्ली में लूटपाट करने के मामले में चार नाबालिग पकड़े गए

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक शख्स को चाकू घोंपकर उसका मोबाइल फोन लूटने के आरोप में चार नाबालिगों को पकड़ा गया है। ये लड़के मादक पदार्थ के आदी हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 28 मार्च को जनता गार्डन के पास घटी, जहां पीड़ित और उसके दोस्त को लगभग एक ही उम्र के चार लड़कों ने घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित की पीठ में कथित तौर पर चाकू से वार किया और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया और घटनास्थल पर सीसीटीवी कवरेज न होने के बावजूद, अधिकारियों ने आसपास के इलाकों से फुटेज खंगाला और संदिग्धों की गतिविधियों पर नज़र रखी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिली विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की और चारों नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने शुरू में जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्होंने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस टीम ने घटना में लूटा गया मोबाइल फोन तथा अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, तीन नाबालिग स्कूल छोड़ चुके हैं, जबकि चौथा छात्र है। चारों नशे के आदी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments