scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए मसौदा दस्तावेज

गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए मसौदा दस्तावेज

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष सोमवार को दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ 65 लाख तक नए शेयर और 1.32 करोड़ तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

वडोदरा स्थित कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग वडोदरा स्थित अपनी मौजूदा यूनिट-III के विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय, कर्ज भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है।

गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स धातु स्क्रैप के प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण के माध्यम से अलौह धातु उत्पादों के विनिर्माण में लगी हुई है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments