scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशराजस्थान में कई जगह आंधी, बारिश

राजस्थान में कई जगह आंधी, बारिश

Text Size:

जयपुर, 31 मार्च (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में कई जगह आंधी चली और बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी।

मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश कोटा के लाडपुरा में 34 मिलीमीटर तथा नागौर के मूंडवा में 24 मिलीमीटर हुई।

इसके अनुसार, आज मंगलवार को गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं एक अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। दो अप्रैल को रात्रि के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों और आसपास के क्षेत्र में आंधी तथा बारिश की गतिविधियां होगी।

अप्रैल के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय रहेगा। अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होगा।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments