scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउप्र : कंबोडिया की राजदूत ने किया ललित कला अकादमी का दौरा

उप्र : कंबोडिया की राजदूत ने किया ललित कला अकादमी का दौरा

Text Size:

लखनऊ, 30 मार्च (भाषा) कंबोडिया की राजदूत रथ मैनी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राज्य ललित कला अकादमी का दौरा किया और प्रदेश के वरिष्ठ कलाकारों से मुलाकात की।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कंबोडियाई राजदूत के दौरे पर राज्य ललित कला अकादमी में एक विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

बयान के अनुसार राजदूत ने विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया और प्रदेश के वरिष्ठ कलाकारों के साथ कला के अलग-अलग पहलुओं पर बातचीत की।

अधिकारियों ने बताया प्रदर्शनी में मौजूद कलाकृतियों को देखकर राजदूत रथ मैनी काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने बताया कि राजदूत ने भारतीय कला की विविधता और गहराई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद को और मजबूत बनाते हैं।

बयान के अनुसार इस मौके पर उन्हें प्रदेश में कला और संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल और ‘वाटर कलर’ कलाकार अनिल शर्मा की कलाकृतियां भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ‘फ्रॉम अवेकनिंग टू इनलाइटमेंट’ थीम पर महात्मा बुद्ध के जीवन पर आधारित विशेष चित्र भी प्रदर्शित किए गए।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन कला के माध्यम से दो देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते हैं और हमारे कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का अवसर देते हैं।

भाषा

सलीम रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments