scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिली नियामकीय मंजूरी,वाणिज्यिक संचालन को तैयार: टाटा प्रोजेक्ट्स

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिली नियामकीय मंजूरी,वाणिज्यिक संचालन को तैयार: टाटा प्रोजेक्ट्स

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सभी नियामक स्वीकृतियां मिलने के बाद अब वाणिज्यिक संचालन शुरू करने को पूरी तरह तैयार है। टाटा प्रोजेक्ट्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के अनुसार, हवाई अड्डे का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है जिसमें इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) का काम टाटा प्रोजेक्ट्स ने किया।

टाटा प्रोजेक्ट्स ने कहा, ‘‘ नियामकीय स्वीकृतियां मिलने के साथ ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब वाणिज्यिक संचालन के लिए तैयार है। इससे भारत की विकास संबंधी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देने वाली जटिल एवं बड़े पैमाने की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने वाली अग्रणी ईपीसी कंपनी के रूप में टाटा प्रोजेक्ट्स की स्थिति और मजबूत होती है।’’

ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित इस हवाई अड्ड से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में विमानन क्षमता को मजबूती मिलने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि, लॉजिस्टिक्स विकास, पर्यटन और शहरी विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

भाषा योगेश निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments