scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशपिछले दो वर्षों में सरकारी अधिकारियों पर हमले और दुर्व्यवहार की 1,399 घटनाएं हुई: माझी

पिछले दो वर्षों में सरकारी अधिकारियों पर हमले और दुर्व्यवहार की 1,399 घटनाएं हुई: माझी

Text Size:

भुवनेश्वर, 30 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य के विभिन्न जिलों में सरकारी अधिकारियों पर हमले और उनके साथ दुर्व्यवहार की कुल 1,399 घटनाएं दर्ज की गईं।

बीजू जनता दल (बीजद) विधायक प्रसन्ना आचार्य के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मांझी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ऐसी 632 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 767 हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल की अवधि के दौरान, बालासोर जिले से ऐसी 157 घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद मयूरभंज (99), पुरी (98), कटक (91), बोलांगीर (86) और जाजपुर (65) का स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि ओडिशा पुलिस ने इन मामलों के संबंध में कम से कम 1,318 लोगों को गिरफ्तार किया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments