scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपायनियर फिल-मेड ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दस्तावेज जमा किए

पायनियर फिल-मेड ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दस्तावेज जमा किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) रेल कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी पायनियर फिल-मेड लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित निर्गम में 250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 250 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल होगी।

कंपनी ने बताया कि वह नए निर्गम से मिलने वाली राशि का उपयोग राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सालारपुर में गियर बॉक्स और पवन ऊर्जा उपकरणों के पुर्जे बनाने की इकाइयां स्थापित करने में करेगी। इसके अलावा, यह राशि सामान्य व्यावसायिक जरूरतों में भी इस्तेमाल की जाएगी।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments