scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपश्चिम एशिया संकट से प्रौद्योगिकी उद्योग पर फिलहाल असर नहीं: वैष्ण्व

पश्चिम एशिया संकट से प्रौद्योगिकी उद्योग पर फिलहाल असर नहीं: वैष्ण्व

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि सरकार उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग संगठनों के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष और इसके पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बातचीत कर रही है। उद्योग निकायों ने अपने संचालन पर किसी भी प्रतिकूल प्रभाव की सूचना नहीं दी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि हीलियम की कमी ने वैश्विक प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने यहां मौजूद हर उद्योग संगठन से बात की है और सभी ने कहा है कि अभी तक कोई प्रभाव नहीं पड़ा है…। इसमें सेमीकंडक्टर, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे और हार्डवेयर क्षेत्र शामिल हैं…। यह एक बदलती हुई स्थिति है। इसलिए, हम उद्योग के साथ बातचीत जारी रखेंगे।’’

वैष्णव के अनुसार, उद्योग का मानना ​​है कि पश्चिम एशिया संकट लंबा नहीं चलेगा।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments