scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशदिल्ली के गाजीपुर से लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार: पुलिस

दिल्ली के गाजीपुर से लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार: पुलिस

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां गाजीपुर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है जो कथित तौर पर स्लीपर सेल के सदस्य के रूप में सक्रिय था और उसने कई स्थानों पर राष्ट्रविरोधी पोस्टर चिपकाए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर संचालित किया जा रहा था।’

अधिकारी ने कहा, ‘हमने उसके पास से बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और भारत की मुद्रा बरामद की है।’

विशेष प्रकोष्ठ ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर निवासी शब्बीर अहमद लोन उर्फ ​​राजा उर्फ ​​कश्मीरी के पास से 2007 में एके-47 राइफल और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद किया था और उसे गिरफ्तार किया था। वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसके हाफिज सईद और ज़की-उर-रहमान लखवी से संबंध हैं और उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान शोभना नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments