scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशविशाखापत्तनम में नौसेना के कर्मी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

विशाखापत्तनम में नौसेना के कर्मी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

Text Size:

विशाखापत्तनम, 30 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के गाजुवाका इलाके में भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने रविवार को एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू खरीदा और शव के टुकड़े किए।

इसके बाद शव के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखा और अदविवारम के पास एक स्थान पर सिर और हाथ जला दिए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ‘आईएनएस डेगा’ पर तैनात चिंतदा रवींद्र के रूप में हुई है। वह 2021 में एक ‘डेटिंग एप’ के माध्यम से मिलने के बाद से महिला पोलिपल्ली मोनिका (28) के संपर्क में था।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘नौसेना कर्मी (रवींद्र) ने रविवार को अपने आवास पर विवाद के बाद मोनिका की हत्या कर दी और बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया।’

अधिकारी के अनुसार,आरोपी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और उनके रिश्ते का खुलासा उसकी पत्नी से करने की धमकी दे रही थी, जिससे उनके बीच अकसर विवाद होता था।

अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था, जहां उनके बीच तीखी बहस हुई और उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments