scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के तहत 29 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के तहत 29 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के तहत 29 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनमें कुल 7,104 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि इन नए निवेश प्रस्तावों से इस क्षेत्र में लगभग 14,246 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि इन नए प्रस्तावों से लगभग 84,515 करोड़ रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक्स घटकों का उत्पादन होगा।

इन नई स्वीकृतियों के साथ ही मंत्रालय ने कुल 75 आवेदनों को मंजूरी दी है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments