scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएसई 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चा तेल वायदा अनुबंध शुरू करेगा

एनएसई 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चा तेल वायदा अनुबंध शुरू करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चे तेल (प्लैट्स) का वायदा कारोबार शुरू करेगा। इससे एक्सचेंज के वैश्विक तेल बेंचमार्क से जुड़े जिंस वायदा पेशकश का विस्तार होगा।

यह अनुबंध, एसएंडपी ग्लोबल एनर्जी (प्लैट्स) दिनांकित ब्रेंट मूल्यांकन पर आधारित होगा, और इसका कारोबार ‘बीआरक्रूडऑयल’ के रूप में किया जाएगा।

एनएसई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘एक्सचेंज अपने सदस्यों को यह सूचित करते हुए खुशी महसूस कर रहा है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिलने के बाद वह 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चा तेल (प्लैट्स) वायदा अनुबंध शुरू करने जा रहा है।’’

इस अनुबंध को पेश करने का उद्देश्य बाजार प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बेंचमार्क के अनुरूप हेजिंग के लिए माध्यम उपलब्ध कराना है।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments