scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए केरल का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए केरल का दौरा करेंगे

Text Size:

पलक्कड (केरल), 29 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से रविवार को केरल पहुंचेंगे और पलक्कड में एक रैली एवं त्रिशूर में एक रोड शो करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि मोदी अपराह्न करीब ढाई बजे पलक्कड के फोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्र के राजग उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दिन में बाद में त्रिशूर जाएंगे जहां उनका एक विशाल रोड शो करने का कार्यक्रम है।

मोदी के त्रिशूर में कुट्टानेल्लुर के हेलीपैड पर उतरने पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।

प्रधानमंत्री वहां से रोड शो करने के लिए स्वराज राउंड जाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पलक्कड़ और त्रिशूर में यातायात संबंधी पाबंदियां लगायी गई हैं।

भाषा सिम्मी अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments