scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशउप्र: एटा में मेला देखने गयी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

उप्र: एटा में मेला देखने गयी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Text Size:

एटा, 28 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मेला देखने गई 15 वर्षीय एक लड़की से उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक और उसके दो अज्ञात साथियों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में बताया गया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी शुक्रवार शाम लगभग सात बजे अपनी सहेलियों के साथ ऊंचा गांव में मेला देखने गई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रात लगभग नौ बजे गांव की अन्य लड़कियां तो वापस लौट आयी लेकिन उनकी बेटी घर नहीं पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने उसकी सहेलियों से पूछताछ की।

शिकायत में बताया गया कि जब उसने अपनी बेटी के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने रोते हुए बताया कि गांव में रहने वाला सूरज उसे बहला-फुसलाकर बछेपुरा बम्बा (नहर) के पास ले गया, जहां उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले भी सूरज ने उससे दुष्कर्म किया था।

कोतवाली प्रभारी निरिक्षक संजय राघव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments