scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशएडयार अग्निकांड: कंपनी ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 15 लाख रुपये की, विरोध प्रदर्शन समाप्त

एडयार अग्निकांड: कंपनी ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 15 लाख रुपये की, विरोध प्रदर्शन समाप्त

Text Size:

कोच्चि, 28 मार्च (भाषा) केरल के कोच्चि स्थित एडयार औद्योगिक क्षेत्र में एक तेल कंपनी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन कंपनी द्वारा पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने पर सहमति जताई जाने के बाद शनिवार को समाप्त हो गया। मृतक बिहार का रहने वाला था।

सीजी लुब्रिकेंट्स के कर्मचारी शत्रुकन मुखिया (42) की बृहस्पतिवार को कारखाने में आग लगने से मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों, प्रवासी श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने एडयार जंक्शन पर शव रखकर प्रदर्शन किया था और कंपनी द्वारा शुरू में घोषित पांच लाख रुपये के मुआवजे पर असंतोष व्यक्त किया था।

विरोध प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक शुक्रवार रात घटनास्थल पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बातचीत रात करीब साढ़े 12 बजे समाप्त हुई। कंपनी 15 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमत हो गई है। इसमें से पांच लाख रुपये तुरंत दिए जाएंगे और शेष राशि जल्द ही दे दी जाएगी।”

उन्होंने बताया कि इस आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और मुखिया का अंतिम संस्कार देर रात करीब दो बजे श्मशान घाट पर किया गया।

इस बीच, कारखाने और बॉयलर विभाग ने सीजी कारखाने का प्रारंभिक निरीक्षण किया और कंपनी की ओर से खामियां पाईं।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments