scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशरूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

Text Size:

मुंबई, 27 मार्च (भाषा) दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात से संबंध रखने के आरोप में घिरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार को पार्टी की महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह (राकांपा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री) सुनेत्रा पवार से फोन पर हुई चर्चा के बाद मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला शाखा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हूं।’’

इससे पहले खरात के साथ अपने संबंधों के सामने आने के बाद चाकणकर ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाषा

यासिर गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments