scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशईस्टर पर जेईई (मेन) की परीक्षा देने में असमर्थ अभ्यर्थियों के लिए तिथि में बदलाव की अनुमति:गोपी

ईस्टर पर जेईई (मेन) की परीक्षा देने में असमर्थ अभ्यर्थियों के लिए तिथि में बदलाव की अनुमति:गोपी

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 27 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने ईस्टर रविवार के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन-2026 की परीक्षा में पांच अप्रैल को शामिल होने में असमर्थ छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित करने की अनुमति दे दी गई है।

पर्यटन एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि पांच अप्रैल के साथ ही दो से 10 अप्रैल के बीच जेईई (मेन) परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन निर्धारित किए जाने से ईसाई समुदाय के अभ्यर्थियों में चिंता पैदा हो गई है। परीक्षा की तिथियां ईसाई समुदाय के पवित्र सप्ताह के दौरान हैं।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने कार्डिनल बेसिलियोस क्लेमिस कैथोलिकोस द्वारा प्रस्तुत एक अभ्यावेदन को ध्यान में रखा और इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा।

गोपी के अनुसार, प्रधान ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि जो छात्र पांच अप्रैल को परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हैं उन्हें तिथि में परिवर्तन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तिथि में बदलाव चाहने वाले छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना विवरण ईमेल पर भेजें।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments