scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशफरीदाबाद के स्कूलों में फिल्म, रील और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध

फरीदाबाद के स्कूलों में फिल्म, रील और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध

Text Size:

गुरुग्राम, 27 मार्च (भाषा) हरियाणा में फरीदाबाद जिले के किसी भी सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल के समय के दौरान रील या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिले के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने ऑनलाइन प्रसारित हो रहे कुछ वीडियो का संज्ञान लेते हुए और स्कूलों की ‘‘गरिमा और सुरक्षा’’ को ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी किया।

फरीदाबाद के जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ने कहा, ‘‘विद्यालयों में अनुशासनपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए विद्यालय की गरिमा को समझना आवश्यक है। विद्यालयों में शैक्षणिक मापदंड बनाए रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

अधिकारी ने बताया कि आदेश में कहा गया है कि कक्षा के समय रील और वीडियो बनाने से शैक्षणिक गतिविधियां पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

आदेश में कहा गया है कि स्कूल परिसर में सांस्कृतिक या जागरूकता संबंधी किसी भी विषय पर वीडियो और रील तभी फिल्माए जा सकते हैं, जब संबंधित अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर ली गई हो।

आदेश के अनुसार वीडियो केवल शिक्षक की देखरेख में ही बनाए जा सकते हैं। कुमार ने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाषा तान्या राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments