scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.41 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11.41 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 27 मार्च (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर रह गया। मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में भारी गिरावट की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.05 अरब डॉलर घटकर 709.76 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार में 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 4.88 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 728.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.13 अरब डॉलर बढ़कर 557.69 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के रूप में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में घट-बढ़ के प्रभाव शामिल होते हैं।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 13.49 करोड़ डॉलर घटकर 117.19 अरब डॉलर रह गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.63 अरब डॉलर रह गया।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार इस दौरान 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.83 अरब डॉलर हो गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments