scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशफरवरी से अब तक पश्चिम बंगाल में पांच किसानों ने आत्महत्या की : भाजपा

फरवरी से अब तक पश्चिम बंगाल में पांच किसानों ने आत्महत्या की : भाजपा

Text Size:

कोलकाता, 26 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि फरवरी से अब तक राज्य में कम से कम पांच किसानों ने आत्महत्या की है।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार आलू उत्पादकों को उनकी फसल के लिए मूल्य संकट से जूझने के लिए छोड़ रही है।

भाजपा नेता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में किसानों की मौत की खबरें आ रही हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख ने आरोप लगाया कि किसान अपनी फसल न बेच पाने और कर्जदाताओं को कर्ज न चुका पाने के डर से आत्महत्या कर रहे हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्य राज्यों को आलू भेजना बंद कर दिया है।

भट्टाचार्य ने दावा किया कि फरवरी से अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में कम से कम पांच किसानों ने आत्महत्या की है और उन्होंने इन मौतों के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘लापरवाही’ को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आत्महत्या करने वाले पांच किसानों का नाम लेते हुए कहा, “राज्य सरकार आलू किसानों को कोई वित्तीय सहायता नहीं दे रही है।”

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments