scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशबलिया में एक अनुबंधित लाइनमैन की बिजली का करंट लगने से मौत

बलिया में एक अनुबंधित लाइनमैन की बिजली का करंट लगने से मौत

Text Size:

बलिया (उप्र), 26 मार्च (भाषा) बलिया जिले के खेजुरी थानाक्षेत्र में रतसड़ विद्युत उपकेंद्र के 33 वर्षीय एक अनुबंधित ‘लाइनमैन’ की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस संबंध में में विद्युत उपकेंद्र के एक कर्मचारी समेत दो लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार रतसड़ विद्युत उपकेंद्र के अनुबंधित लाइनमैन हृदय नारायण यादव (33) बुधवार शाम सात बजे उपकेंद्र से विधिवत ‘शट डाउन’ लेकर गांव में बिजली की गड़बड़ी ठीक करने गये थे ।

पुलिस का कहना था कि उसी समय ‘फीडर’ पर अचानक बिजली की आपूर्ति चालू हो जाने से करंट लगने पर हृदय नारायण गंभीर रूप से झुलस गए और खंभे से नीचे गिर पड़े।

ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि हृदय नारायण की पत्नी पूनम देवी की तहरीर पर रतसड़ विद्युत उपकेंद्र के एस एस ओ अनिल कुमार और एक अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments