scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशनोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

Text Size:

नोएडा (उप्र), 26 मार्च (भाषा) नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सेक्टर 78 के अंतरिक्ष गोल्फ व्यू प्रथम सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग निरंजन (43) ने सुबह अपने घर पर फांसी लगा ली।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें फांसी पर लटका मृत पाया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

कुमार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments