scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशरायसीना रोड कार्यालय को खाली करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग करेगी युवा कांग्रेस

रायसीना रोड कार्यालय को खाली करने की समयसीमा बढ़ाने की मांग करेगी युवा कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस रायसीना रोड स्थित अपने कार्यालय को खाली करने के लिए 28 मार्च की समयसीमा को बढ़ाने की मांग करेगी। हालांकि वह कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की युवा इकाई को नोटिस की जानकारी बुधवार को ही दी गई। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ‘5 रायसीना रोड’ को खाली करने की समयसीमा बढ़ाने के लिए आग्रह करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में जगह उपलब्ध होने के बावजूद युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) दोनों ने रायसीना रोड कार्यालय से काम करना जारी रखा है।

युवा कांग्रेस के एक सदस्य ने कहा, ‘‘भले ही आईवाईसी का कार्यालय इंदिरा भवन में है, लेकिन इसका उपयोग बहुत कम किया जाता है और यह एक बैठक स्थल के लिए इस्तेमाल होता है’’

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी को संपदा विभाग से 28 मार्च तक लुटियंस दिल्ली में 24, अकबर रोड कार्यालय और 5, रायसीना रोड परिसर खाली करने का नोटिस मिला है।

भाषा हक हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments