scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भूमिहीन किसानों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक राशि अंतरित की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भूमिहीन किसानों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक राशि अंतरित की

Text Size:

रायपुर, 25 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत राज्य के 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषकों के खातों में 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि साय ने आज बलौदा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि अंतरित की।

साय ने अपने संबोधन में कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को सरकार तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा कर रही है।”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश कराते हुए मकानों की चाबियां भी सौंपीं।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की भावना पैदा हुई है।

भाषा संजीव जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments